राज्यसभा ने भारतीय पत्तन विधेयक, 2025 पारित किया, जो औपनिवेशिक काल के कानून का स्थान लेगा

shipping

राज्यसभा ने आज दिल्ली में भारतीय पत्तन विधेयक2025 पारित कर दिया। यह एक व्यापक सुधार हैजो भारतीय पत्तन अधिनियम1908 का स्थान लेगा। यह औपनिवेशिक काल के एक सदी से भी अधिक पुराने विनियमन को समाप्त करेगा और भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक आधुनिक रूपरेखा की शुरुआत करेगा। इससे पहलेकेंद्रीय पत्तनपोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्ल्यूश्री सर्बानंद सोनोवाल ने उच्च सदन में पारित करने के लिए विधेयक का प्रस्ताव रखा था।

लोकसभा द्वारा पहले ही पारित हो चुका यह विधेयक जल्द ही राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इसके लागू होने के बादभारतीय पत्तनों पर शासन व्यवस्था में बदलाव आनेपत्तनआधारित विकास के लिए केंद्रराज्य समन्वय को मज़बूत होने और देश की व्यापारिक महत्वाकांक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में निवेशकों का विश्वास बढ़ने की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस कदम को भारत की समुद्री क्षमता को उजागर करने वाला एक महत्वपूर्ण सुधार” बताया।

श्री सोनोवाल ने उच्च सदन को बताया” पत्तन केवल वस्तुओं के लिए प्रवेश द्वार नहीं हैंबल्कि वे विकासरोज़गार और सतत विकास के इंजन हैं। भारतीय पत्तन विधेयक2025 के साथभारत समुद्री क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।” उन्होंने आगे कहा“यह सुधार हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विज़न को प्रतिबिंबित करता हैजिनके निर्णायक नेतृत्व ने यह सुनिश्चित किया है कि भारत औपनिवेशिक विरासत का बोझ  उतारकर आधुनिकसमकालीनअंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप और भविष्य के लिए तैयार नीतियों को अपनाए।

सुधारों के एक दशक पर आधारित विकास

भारत के समुद्री क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों में तेजी से विस्तार हुआ है। वित्त वर्ष 2024-25 में प्रमुख पत्तनों पर कार्गो संचालन रिकॉर्ड 855 मिलियन टन तक पहुँच गयाजबकि वित्त वर्ष 2014-15 में यह 581 मिलियन टन था। इसी अवधि में पत्तन क्षमता में लगभग 87 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जहाजों का औसत टर्नअराउंड समय आधा होकर 48 घंटे रह गया हैजो वैश्विक मानकों के अनुरूप है

तटीय नौवहन दोगुने से भी अधिक हो गया हैजिसमें 118 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैजबकि अंतर्देशीय जलमार्गों पर कार्गो की आवाजाही लगभग सात गुना बढ़ गई है। भारतीय पत्तनों को वैश्विक मान्यता मिल रही हैजिनमें से नौ पत्तनों को विश्व बैंक के कंटेनर पत्तन प्रदर्शन सूचकांक में शामिल किया गया है। फिर भीउद्योग जगत के अग्रणी व्यक्ति लंबे समय से पुराने 1908 फ्रेमवर्क को बदलने के लिए एक आधुनिक कानून की मांग कर रहे थे।

नए विधेयक के प्रमुख प्रावधान

भारतीय पत्तन विधेयक2025, केंद्र और तटीय राज्यों के बीच समन्वय के लिए एक वैधानिक परामर्शदात्री निकाय के रूप में समुद्री राज्य विकास परिषद (एम एस डी सीकी स्थापना करता है। एमएसडीसी एकीकृत पत्तन विकास सुनिश्चित करने के लिए एक राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना तैयार करेगा।

तटीय राज्यों को राज्य समुद्री बोर्ड स्थापित करने का अधिकार दिया जाएगाजिससे भारत के 12 प्रमुख और 200 से अधिक गैरप्रमुख पत्तनों में एक समान और पारदर्शी शासन सुनिश्चित होगा। विधेयक के तहत समयबद्ध तरीके से क्षेत्रविशिष्ट समाधान प्रदान करने के लिए विवाद समाधान समितियों का भी गठन किया जाएगा।

यह विधेयक एमएआरपीओएल और बालस्ट जल प्रबंधन जैसे अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलनों के अनुपालन को अनिवार्य बनाता हैसाथ ही पत्तनों को आपातकालीन तैयारी प्रणालियाँ बनाए रखने की आवश्यकता का भी उल्लेख करता है। डिजिटलीकरण एक प्रमुख विषय हैजिसके तहत समुद्री एकल खिड़की और उन्नत पोत यातायात प्रणालियाँ जैसे उपाय दक्षता बढ़ाएँगेअड़चनें कम करेंगे और लागत में कमी लाएँगे।

भारत की वैश्विक समुद्री महत्वाकांक्षा

श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि ये सुधार भारत को सिंगापुरदक्षिण अफ्रीकायूरोपीय संघ के देशों और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित दुनिया के अग्रणी पत्तन देशों के साथ जोड़ते हैं।

श्री सोनोवाल ने कहा“प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शिता ने हमें अपने समुद्री क्षेत्र की वास्तविक क्षमता को उजागर करने में सक्षम बनाया हैजिससे देश 2047 तक विकसित भारत की ओर आगे बढ़ते हुए एक शीर्ष वैश्विक समुद्री राष्ट्र बनने के लक्ष्य के और करीब पहुँच रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि यह विधेयक केवल दक्षता के बारे में नहींबल्कि संघीय भागीदारी के बारे में भी हैजो यह सुनिश्चित करता है कि राज्य और केंद्रपत्तनआधारित विकास के लिए साथ मिलकर काम करें।

विकसित भारत2047 की ओर

मोदी सरकार ने पत्तनआधारित विकास को अपने अमृत काल‘ रोडमैप का एक प्रमुख घटक बनाया है। अधिकारियों का कहना है कि नया कानून व्यापार प्रतिस्पर्धा को बढ़ाएगानिजी निवेश को आकर्षित करेगारोज़गार पैदा करेगा और भारत के नौवहन और पत्तन संचालन में स्थायित्व को शामिल करेगा।

राज्यसभा की स्वीकृति के साथभारतीय पत्तन विधेयक2025, की सराहना स्वतंत्र भारत के समुद्री इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण संरचनात्मक सुधारों में से एक के रूप में की जा रही हैजो इस क्षेत्र को 2047 की ओर मजबूती से आगे बढ़ाता है। वर्ष 2047 के लिए भारत ने एक विकसित राष्ट्र और हिंदप्रशांत क्षेत्र में एक समुद्री अग्रणी देश के रूप में उभरने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top