रविवार 16 फरवरी को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा और तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश हुई और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी को पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है। 17 और 18 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। 19 और 20 फरवरी को प्रदेश में कई जगहों पर बारिश के आसार हैं।
देहरादून में बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट
देहरादून में रविवार सुबह से ही बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। हालांकि, दोपहर में धूप खिली, लेकिन शाम होते-होते ठंडी हवाएं चलने लगीं। इससे 24 घंटे में दून के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई। शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री रहा, जो शनिवार को 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री रहा।मसूरी में 1.4 मिमी और देहरादून के चंद्रबनी में 3.6 मिमी बारिश हुई।




